ePaper

कंबल के नाम पर घपला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : संयोजक

Updated at : 22 Jan 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
कंबल के नाम पर घपला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : संयोजक

टावर चौक पर की गयी नुक्कड़ सभा

विज्ञापन

गुमला. झारखंड नवनिर्माण दल गुमला नगर परिषद समिति के तत्वावधान में गुरुवार को टावर चौक पर नुक्कड़ सभा हुई. अध्यक्षता दल के नगर प्रभारी सह झारखंड आंदोलनकारी अजीत विश्वकर्मा ने की. सभा में झानद के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था व कंबल वितरण के लिए लाखों रुपये प्राप्त राशि की नगर परिषद कार्यालय द्वारा हुए घपले को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. शहर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार में चले जा रहे हैं और भाजपा, कांग्रेस व झामुमो जैसी पार्टी लूट में शामिल होकर शहरवासियों की हित के लिए फंड को दोनों हाथ से लूटने में लगी हैं. यही कारण है कि शहर के लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं. शहरवासी शहर में कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. सभी के हित से जुड़ी बिजली शवदाह गृह का भी आज तक गुमला में चालू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. श्री सिंह ने भ्रष्टाचार पर रोक व साफ स्वच्छ व सुंदर गुमला के लिए संघर्षशील व ईमानदार प्रत्याशियों को आगामी नगर परिषद चुनाव में चयन करने की अपील की. अजीत विश्वकर्मा ने कहा कि जल मीटर लगाने में प्रति परिवार 3000 हजार रुपये लिया जा रहा है, जो गलत है. जनहित में फ्री मीटर लगाने की व्यवस्था सरकार से करने की मांग की है. समाजसेवी अशोक साहू ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में घूसखोरी का बोलबाला है. बगैर पैसा का कोई काम नहीं होता है, जिसे रोकने के लिए इस बार झानद समर्थित उम्मीदवार भी नगर परिषद चुनाव मैदान में खड़े होंगे. मौके पर नदीम अंजुम, गोपेश्वर गोप, सुखराम उरांव, हेमंत कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola