ePaper

आस्था का प्रतीक है संकट मोचन हनुमान मंदिर

Updated at : 22 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था का प्रतीक है संकट मोचन हनुमान मंदिर

संकट मोचन हनुमान मंदिर की पहली वर्षगांठ पर पूजन व महाभंडारा का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. न्यू विशाल क्लब गुमला द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर, बाजारटांड़ गुमला की पहली वर्षगांठ समारोह एवं अयोध्या में श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर गुरुवार को मंदिर परिसर में पूजन सह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य हरिशंकर मिश्र, शैलेश मिश्र व हर्ष मिश्रा ने मंत्रोच्चार, शंख व घंटा-ध्वनि के बीच विधिवत पूजन व हवन के साथ हुई. पूजन व हवन में चार विवाहित जोड़ों ने सहभागिता की. इस दौरान श्रीराम व हनुमान जी के भक्तिमय गीतों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया. सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सनातन धर्मावलंबी भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. इसके बाद पूर्णाहुति की गयी. दोपहर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. सभी श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया. साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ व महाआरती का आयोजन किया गया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष बिनोद विश्वकर्मा व सचिव अभिनंदन जायसवाल (लक्की) ने कहा कि कोई भी कार्य एक दिन में पूर्ण नहीं होता, लेकिन यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो हर कार्य अवश्य सफल होता है. सभी के सहयोग से संकट मोचन हनुमान मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है. यह मंदिर सभी की आस्था का प्रतीक है, जिसका निर्माण कार्य वर्षों से लंबित था. क्लब के सभी सदस्यों ने इसमें सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि न्यू विशाल क्लब द्वारा समय-समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्य किये जाते हैं तथा भविष्य में भी विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सह सचिव नितेश राय, राहुल गुप्ता, मीडिया प्रभारी जे पासवान, राहुल साहू, कोषाध्यक्ष प्रणय कुमार, सौरभ सिंह, विवेक, राजू, सिमरजीत सिंह, विकास, रोहित ठाकुर, अनुपमा साहू, प्रकाश, संतोष यादव, पंकज कुमार, शंकर, संतोष वर्मा, राहुल रंजन, प्रकाश गुप्ता, निशांत महाजन, पवन, भरत सिंह, अतुल, गोकुल, राजू साहू, विनोद गुप्ता, विवेक विश्वकर्मा, मनीष केशरी, जसबीर सिंह, आनंद विश्वकर्मा, सौरव सिंह समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola