झारखंड में बनते ही टूटने लगी 1.20 करोड़ की सड़क, पढ़िए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अनियमितता की पूरी कहानी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Nov 2020 12:58 PM
गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला में पांच किलोमीटर की सड़क बनाने में लगे सात साल, लेकिन सड़क बनने के छह माह बाद से ही टूटने लगी. सवा करोड़ की सड़क को जैसे-तैसे बनाकर ठेकेदार ने छोड़ दिया. मामला कामडारा प्रखंड का है. कामडारा प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव गाड़ा से लेकर कारीचुंवा तक पथ निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा भारी अनियमितता बरती गयी है. कामडारा के जिला परिषद की सदस्य सुनीता तोपनो ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत उपायुक्त से करेंगी और जांच की मांग करेंगी.

सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है. इस बात की पुष्टि सड़क से उखड़ रही बोल्डर व छोड़ रही कोलतार कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कामडारा प्रखंड के गांव गाड़ा से लेकर कारीचुंवा तक लगभग पांच किमी पथ निर्माण का कार्य ग्रामीण विकास विभाग से किया गया है. यह सड़क एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनी है. पिछले 11 दिसंबर 2013 में मोहम्मद यासीन कंस्ट्रक्शन के द्वारा काम शुरू कराया गया था. इसे 10 जून 2015 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने काम में लापरवाही बरतने के अलावा समय से सड़क नहीं बनायी. यह सड़क वर्ष 2019 में जैसे-तैसे पूरा कर दी गयी.
Also Read: पैक्स में धान बेचने की बाट जोह रहे रामगढ़ के किसान, आधी कीमत पर धान खरीद ले रहे बिचौलिये
वर्ष 2015 की जगह 2019 में सड़क को पूर्ण दिखाया गया, परंतु जिस सड़क को पूर्ण दिखाया गया. वह छह माह में ही जवाब देने लगी और नयी सड़क टूटने लगी. अभी स्थिति यह है कि सड़क पहले से भी खराब होने लगी है. ग्रामीण पतरस भेंगरा ने बताया कि उक्त पथ पर ट्रक व भारी वाहन नहीं चलते हैं. सिर्फ बाइक, ऑटो व छोटे वाहन कभी-कभार चलते हैं. इसके बावजूद नवनिर्मित सड़क से स्वतः बोल्डर व चिप्स कारीचुंवा से पहले जगह-जगह पर उखड़ने लगी है. सिलबेस्टर भेंगरा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती है. जिसके कारण सड़क पर अभी भारी वाहन चले भी नहीं और जवाब देना शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी मिलते ही कामडारा के जिला परिषद की सदस्य सुनीता तोपनो ने उक्त पथ के निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए इसे जांच कराने के लिये उपायुक्त से शिकायत करने की बात कही है.
Also Read: रांची क्रिकेट के भीष्मपितामह और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी के मेंटर रहे देवल सहाय का निधन
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए