ePaper

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय भाइचारे व एकता का पर्व : बीडीओ

Updated at : 21 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय भाइचारे व एकता का पर्व : बीडीओ

सिसई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

सिसई. सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को लेकर सिसई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता बीडीओ रमेश कुमार यादव ने की. बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस आपसी भाईचारे, सौहार्द व राष्ट्रीय एकता का पर्व है. इन आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने किसी तरह की अफवाह, भड़काऊ संदेश या असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की. सीओ अशोक ने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाये. बिजली, अग्निशमन व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को निर्धारित समय-सीमा में ही कार्यक्रम संपन्न करने और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बैठक में जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, कैप्टन लोहरा उरांव, सुमेश उरांव, निरंजन सिंह, रहमू अंसारी, राजा अंसारी, जाकिर अंसारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, समाजसेवी व विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola