रांची पुलिस ने डुमरडीह होटल से चार युवकों को उठाया

Updated at : 28 Mar 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
रांची पुलिस ने डुमरडीह होटल से चार युवकों को उठाया

रांची में हुए आपराधिक कांड मामले में संदेह के आधार पर लिया गया है हिरासत में

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर से सटे डुमरडीह गांव के एक होटल से पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है. अभी चारों युवकों को गुमला सदर थाना में रख कर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि गुमला से हिरासत में लिए गये चारों युवक रांची के किसी कांड में शामिल हैं. संदेह के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार रांची से एक पुलिस टीम गुमला पहुंची है. इसके बाद गुमला थाना की पुलिस की मदद से रांची की टीम डुमरडीह गांव पहुंच चारों युवक को मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक जाने-माने होटल से उठाया. सभी युवकों को होटल से उठाते हुए तुरंत पुलिस गाड़ी में बैठाया गया. इसके बाद सभी को गुमला थाना लाया गया. हालांकि गुमला पुलिस चारों युवकों के नाम को गुप्त रखी है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार रांची में कुछ अलग-अलग आपराधिक घटनाएं घटी हैं, जिसमें इन चारों युवकों की संलिप्तता का संदेह है. मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर रांची की पुलिस गुमला पहुंची है. गुमला सदर के थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि रांची में कोई चोरी की घटनाएं घटी थी. उसी मामले में चारों युवकों को रांची की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola