रमेश बैस बने झारखंड के नये राज्यपाल, 7 बार सांसद बनने का है कीर्तिमान

Updated at : 06 Jul 2021 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
रमेश बैस बने झारखंड के नये राज्यपाल, 7 बार सांसद बनने का है कीर्तिमान

Jharkhand News (रांची) : झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह रमेश बैस को राज्य का नया राज्यपाल बनाया गया है. श्री बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल होंगे. फिलहाल, श्री बैस त्रिपुरा के राज्यपाल हैं. श्री बैस छत्तीसगढ़ से 7 बार सांसद बनने का कीर्तिमान बनाये हैं. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

2 अगस्त, 1947 को जन्मे रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर से लोकसभा के सदस्य रहे हैं. इनकी शुरुआती शिक्षा भोपाल में हुई है. श्री बैस केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में श्री बैस पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री रह चुके हैं. जुलाई 2019 में त्रिपुरा के राज्यपाल बनाये गये हैं.

Also Read: IPS officers In Jharkhand : नक्सलियों का होगा सफाया ! झारखंड ने केंद्र से मांगे 10 IPS ऑफिसर्स

झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं. 18 मार्च, 2015 को द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था. इसके साथ ही उन्हें झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola