भवन में लगाया जा रहा घटिया पेबर ब्लॉक, जांच की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भवन में लगाया जा रहा घटिया पेबर ब्लॉक, जांच की मांग
विज्ञापन
कामडारा. प्रखंड के लोयंगा बाजारटांड़ के समीप सिदो-कान्हू कृषि वनोपज राज्य सहकारी लिमिटेड रांची के अंतर्गत कृषि एवं वनोपज उत्पादों के आहरण व परिष्करण के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन के परिसर में घटिया क्वालिटी का पेबर ब्लॉक लगाया जा रहा है. पेबर ब्लॉक की क्वालिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यदि ईंट को हाथ में उठा कर जमीन पर गिरा दिया जाये, तो ईंट दो से तीन टुकड़ों में बंट जा रही है. वहीं पेबर ब्लॉक बिछाने के लिए जमीन पर लगाया गया बालू भी मानक के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है. लोगों ने कहा कि उक्त भवन के निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती गयी है. भवन निर्माण में घटिया काली ईंट का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द समाप्त कर दिया गया. इस कारण करोड़ों रुपये की लागत से बने उक्त भवन की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण को लेकर अधिकारियों ने भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखायी. फलस्वरूप निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक अपने मनमुताबिक निर्माण कार्य को शीघ्र कार्य को पूरा करने में लगा हुआ है. जिप सदस्य दीपक कंडुलना ने इस मामले को उपायुक्त गुमला के समक्ष रख जांच कराने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










