फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने वालों सहायक अध्यापकों की सूची नहीं दे रहे कई प्रखंड

फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने वालों सहायक अध्यापकों की सूची नहीं दे रहे कई प्रखंड
गुमला. जिले के कई प्रखंड फर्जी व गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने वाले सहायक अध्यापकों की सूची शिक्षा विभाग में जमा नहीं कर रहे हैं. इस संबंध में गुमला डीएसइ ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन केंद्र को पत्र जारी किया है. पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि फर्जी व गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापकों संप्रति पारा शिक्षक के संदर्भ में प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. डीएसइ ने कहा है कि प्रखंड अधीन वैसे सहायक अध्यापक संप्रति पारा शिक्षक जिन्होंने फर्जी व गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्राप्त किया है. इनके संदर्भ में पूर्व में उनकी प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था. परंतु अबतक मात्र रायडीह, घाघरा एवं पालकोट (दो सहायक अध्यापकों की सेवा समाप्ति लंबित) से ही प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्राप्त है. साथ ही ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि उक्त सहायक अध्यापकों द्वारा विद्यालय पंजी एवं ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज की जा रही है. इसलिए निर्देश दिया जाता है कि फर्जी व गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापक पारा शिक्षकों का सक्षम प्राधिकार द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी प्रतिवेदन जिला कार्यालय को दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




