नेताजी का जीवन अनुशासन व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक : मीना

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में जयंती सह पराक्रम दिवस का आयोजन
गुमला. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सह पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई में जयंती सह पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुआ. मौके पर शिक्षकों व बच्चों ने नेताजी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके देशभक्ति, त्याग व साहस से भरे संदेशों को याद किया. प्रधानाध्यापिका मीना साहू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अनुशासन, आत्मबल व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को अपनाते हुए लक्ष्य के प्रति निडर होकर आगे बढ़ते रहने व कर्मठ बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बैंड दल ने अनुशासन व जोशीले धुनों के साथ रोड शो निकाला. नेताजी की जयंती सह पराक्रम दिवस पर निकाला गया रोड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. बैंड दल के जोशीले धुन से क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना रहा. आमजनों ने छात्रों इस प्रदर्शन की प्रशंसा की. बसंत पंचमी पर विद्यालय में मां सरस्वती पूजनोत्सव का भी आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने संयुक्त रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा कर ज्ञान ज्ञान, विवेक व सद्बुद्धि की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




