ePaper

नगर परिषद के खिलाफ मिशन बदलाव ने खोला मोर्चा

Updated at : 22 Jan 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद के खिलाफ मिशन बदलाव ने खोला मोर्चा

डीसी से की शिकायत

विज्ञापन

गुमला. नगर परिषद गुमला के कार्यों से नाराज मिशन बदलाव ने मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ उपायुक्त से लिखित शिकायत भी की गयी है. मिशन बदलाव की जिला सचिव सय्यदा खातून, ज्योति कुमारी नगर अध्यक्ष, ज्योति ग्लोरिया कुजूर नगर सचिव एवं संयोजक अंजना टोप्पो संयोजक ने कहा है कि नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही व यहां के कार्यरत कर्मियों द्वारा लोगों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है. मोहल्ले व शहर की समस्याओं से अवगत कराने तथा लिखित आवेदन देने के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं करते हैं. फोन करने वाले व्यक्तियों का मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता है. अपनी जिम्मेदारी के प्रति निर्वाह नहीं करते हैं, जिससे मिशन बदलाव में रोष व असंतोष व्याप्त है. उन्होंने मांग की है कि नगर परिषद के कर्मचारियों को स्पेशल काम के प्रति जिम्मेदारी का ट्रेनिंग दी जाये. लोगों की निष्पक्ष व सम्मान व्यवहार सुनिश्चित किया जाये. दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाये. आज भी हमारे गुमला जिले के अहमद लाइन, आजाद बस्ती, बाजारटांड़, खड़िया पाड़ा, गौश नगर, भुइयांटोली, हुसैन नगर जैसे अल्पसंख्यक इलाकों में नाली भरी पड़ी हैं. ऐसी गंदगी में हमारे गुमला जिले के लोग रहने पर मजबूर हैं. अपने आप को स्वस्थ महसूस करते हैं कि कभी भी बीमारी का सामना उन्हें करना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola