नाबालिग लापता, युवक व उसकी मां पर अपहरण का आरोप
नाबालिग लापता, युवक व उसकी मां पर अपहरण का आरोप
गुमला. सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक महिला ने असनी नवाटोली निवासी शिवम तिर्की और उसकी मां के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को लड़के की मां महिला के घर पहुंची और उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गयी. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद शिवम तिर्की लड़की को कहीं लेकर चला गया. जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका. परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की. लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नाबालिग की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









