गुमला में नशीले पदार्थों की बिक्री और जुआ खेलने पर रोक लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गुमला के खोरा पतराटोली गांव में ग्रामीणों ने नशाखोरी और जुआ के खिलाफ बैठक कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस से गश्त बढ़ाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

गुमलाः जिले के खोरा पतराटोली गांव में बढ़ते अपराध, जुआ और नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों ने रविवार को आपात बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री और जुआ खेलने पर रोक लगाने का निर्णय लिया. साथ ही चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने इस अभियान में पुलिस से सहयोग की अपील भी की.

बैठक में हर घर से एक सदस्य शामिल हुआ, जबकि युवाओं की भी विशेष भागीदारी रही. समाजसेवी दिनेश साहू ने कहा कि गांव में बढ़ती नशाखोरी की समस्या को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं. इसी को देखते हुए नशे के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी जरूरी है.

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की. जगदीश साहू ने कहा कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है और विशेष रूप से युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है. नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित होने के साथ सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- मुर्गा लड़ाई के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, हिरासत में तीन लोग

नशे की लत से परिवार परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत के कारण कई परिवार परेशान हैं. इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है. ग्रामीणों ने पुलिस से नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही नशे का सेवन करने वाले युवाओं को जागरूक कर उन्हें नशे से दूर करने के लिए अभियान चलाने की अपील की.

नियमित पुलिस गश्त की मांग

ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की. बैठक के बाद थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है. ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ अभियान में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते नशाखोरी और जुए पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इसका गंभीर असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ सकता है. इसी को देखते हुए गांव में नशे और जुए के खिलाफ सामूहिक रूप से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola