मंत्री चंपई सोरेन ने लिया संज्ञान, गुमला उपायुक्त को दिया ये निर्देश अब चरवा उरांव को मदद की जगी उम्मीद

Updated at : 19 Jul 2021 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री चंपई सोरेन ने लिया संज्ञान, गुमला उपायुक्त को दिया ये निर्देश अब चरवा उरांव को मदद की जगी उम्मीद

चरवा उरांव के घर की स्थिति व सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहे लाभ से संबंधित समाचार प्रभात खबर में छपा है. समाचार छपने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने गुमला उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा को निर्देश दिया है कि चरवा उरांव के मामले में संज्ञान लेकर परिवार की मदद करे.

विज्ञापन

गुमला : प्रभात खबर में छपी खबर का असर हुआ है. मंत्री चंपई सोरेन ने चरवा उरांव की समस्या पर संज्ञान लिया है. उन्होंने गुमला उपायुक्त को ट्विट कर निर्देश दिया है कि चरवा उरांव को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये. मंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद विकलांग चरवा उरांव को सरकारी मदद मिलने की उम्मीद जगी है. चैनपुर प्रखंड के बारडीह पंचायत स्थित कोचागानी गांव के चरवा उरांव विकलांग है. उसकी पत्नी सिनगी देवी भी नि:शक्त है.

चरवा उरांव के घर की स्थिति व सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहे लाभ से संबंधित समाचार प्रभात खबर में छपा है. समाचार छपने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने गुमला उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा को निर्देश दिया है कि चरवा उरांव के मामले में संज्ञान लेकर परिवार की मदद करे. चरवा उरांव व उसकी पत्नी को पेंशन योजना का लाभ दिया जाये. साथ ही अन्य सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से भी जोड़ा जाये. चरवा के दोनों बच्चों की पढ़ाई न रूके.

इसका प्रबंध भी करने के लिए कहा है. इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने भी गुमला प्रशासन से चरवा उरांव के परिवार की मदद करने के लिए कहा है. यहां बता दें कि 20 वर्ष पूर्व भूटान के वर्मा में चरवा उरांव का एक पैर कट गया. इसके बाद वह लाचार होकर घर पर पड़ा है. पत्नी भी नि:शक्त है. इसलिए चरवा के बेटा व बेटी की पढ़ाई गरीबी के कारण बंद हो गयी. परंतु मंत्री श्री सोरेन के संज्ञान लेने के बाद अब पुन: दोनों भाई बहनों को आगे की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola