मालम नवाटोली निवासी क्षितिज कुजूर बने पुरोहित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 10:06 PM
चैनपुर के संत अंतोनिश चर्च में पावन पुरोहिताभिषेक समारोह संपन्न
चैनपुर. चैनपुर प्रखंड स्थित संत अंतोनिश चर्च, मालम नवाटोली में मंगलवार को पावन पुरोहिताभिषेक समारोह श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ. मालम निवासी जखरियस कुजूर के पुत्र क्षितिज कुजूर का विधिवत रूप से पुरोहिताभिषेक किया गया. समारोह के मुख्य अनुष्ठाता जमशेदपुर धर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग रहे. उन्होंने मिस्सा पूजा समेत सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया. समारोह के दौरान चर्च परिसर भजन और प्रार्थना से गुंजायमान रहा. अपने संदेश में बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने पुरोहिताई जीवन के महत्व, जिम्मेदारियों और त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुरोहिताई केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम और समर्पण का जीवन है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यूं ही पुरोहित नहीं बनता, बल्कि इसके लिए ईश्वर का विशेष बुलावा होता है. उन्होंने कहा कि एक पुरोहित का दायित्व समाज के अंतिम व्यक्ति तक ईश्वर के प्रेम को पहुंचाना है. गरीबों, वंचितों, पीड़ितों और युवाओं के बीच सेवा करना ही सच्ची आध्यात्मिकता है. कहा कि आज के समय में जब समाज नैतिक और मानवीय मूल्यों से भटक रहा है, तब पुरोहितों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है. एक पुरोहित अपने आचरण, वाणी और सेवा के द्वारा समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है. मौके पर जमशेदपुर डायोसिस के भीजी फादर ओलिवन, फादर निस्तार, फादर रूबेन, सिस्टर भलेरिया टोप्पो, आलोक लकड़ा, अविनाश, कुलदीप टोप्पो समेत अन्य विश्वासी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










