ePaper

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें : त्रिभुवन

Updated at : 21 Jan 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें : त्रिभुवन

तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

गुमला. संप्रेषण गृह गुमला में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत कर जीवन की मुख्यधारा में वापसी के प्रयास के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभारंभ पतंजलि योग समिति गुमला के सहयोग से किया गया. योग प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि मानसिक, आध्यात्मिक व शारीरिक स्वास्थ्य जीवन को नयी दिशा देगा. कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें. योग करेंगे, तो मन को शांति मिलेगी और शांति से विचार करेंगे, तो अपराध, नशा व बुरी संगत से बच्चे बाहर निकल पायेंगे. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सह योग प्रशिक्षक रूपेश सोनी ने कहा कि नित्य योग करने वाला हमेशा निरोग रहता है. कभी दवा की जरूरत नहीं होगी. जिला विधिक सह परिवीक्षा पदाधिकारी रवि प्रकाश साहू ने कहा कि बाल गृह के सभी बच्चे योग सीखें. जीवन में योग को अपना कर बेहतर इंसान बन सकते हैं. मौके पर प्रशिक्षक ने आसन, ध्यान मुद्रा, कपालभाति, भ्रामरी, उज्जयी, अनुलोम विलोम का अभ्यास बच्चों को कराया गया. प्रशिक्षण का नेतृत्व गृहपति दीपक गुप्ता द्वारा किया गया. मौके पर अधीक्षक अविनाश कुमार गिरी समेत सभी सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण में संप्रेक्षण गृह के 48 बालक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola