प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर

प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन

गुमला. घाघरा थाना के घुंघरुपाट गांव में प्रेमी जोड़े ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घुंघरुपाट निवासी 17 वर्षीय सतीश असुर व उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. सोमवार की रात दोनों प्रेमी जोड़ी घर से निकले और गांव के ही एक खेत की आड़ में जाकर बैठ खेत में डालने वाला खतरनाक कीटनाशक खाकर वापस घर लौट आये और बिना किसी को कुछ बताये घर की मड़ई (मकड़ी) में एक साथ जाकर सो गये. मंगलवार की सुबह जब नौ बजे तक दोनों में से कोई भी नहीं उठा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे उन्हें जगाने के लिए पास गये. दोनों को अचेत और बेहद गंभीर स्थिति में देखकर परिजनों ने आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से प्रेमी जोड़ी को तुरंत घाघरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गयी है.

सात जून को जुटेंगे आदिवासी समाज के लोग

गुमला. सिसई प्रखंड स्थित कार्तिक उरांव बाल विकास उवि में सात जून को 10 बजे से पादा पड़हा झारखंड के तत्वावधान में जिला इकाई स्वशासन व्यवस्था का पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस महाजुटान का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक पड़हा स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करना, नयी कार्यकारिणी का गठन करना और आदिवासी समाज की एकता, पहचान व अधिकारों पर विचार-विमर्श करना है. संगठन ने स्पष्ट किया है कि बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही स्वयं की होगी. कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम से प्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य की गयी है, जिन्हें पारंपरिक वेशभूषा और पूर्ण अनुशासन के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है. मूली पड़हा गुमला इकाई ने समस्त ग्राम प्रधानों, महतो, पहान, बैगा, पंचगण, महिला व युवा समितियों समेत आदिवासी समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola