लीजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच आठ मार्च से

Updated at : 02 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
लीजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच आठ मार्च से

गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी व छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले की टीमें होंगी शामिल

विज्ञापन

गुमला. शहर के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में रविवार को मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला की बैठक हुई. अध्यक्षता संरक्षक मुन्ना सिंह ने की. बैठक में लीजेंड कप सीजन-टू नाइट क्रिकेट मैच को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए खिलाड़ियों से परिचर्चा की गयी. बताया गया कि प्रतियोगिता को बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है. इसलिए इसकी विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए गुमला प्रशासन से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. क्योंकि नाइट क्रिकेट मैच में हर दिन 10 हजार से अधिक दर्शकों के आने की संभावना है. बैठक में बताया गया मैच आठ मार्च से शुरू होगा, जो 12 मार्च तक चलेगा. इससे पहले सात मार्च को फैंसी मैच गुमला शहर के प्रबुद्ध लोगों की टीमों के बीच होगा. पांच दिनों तक चलने वाले क्रिकेट मैच में गुमला जिले के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी व छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले की 24 टीमें भाग लेंगी. हालांकि अब तक 32 टीमों ने पंजीयन कराया है, जिसमें कुछ टीमों की छंटनी की जा रही है, ताकि मैच को सुचारू रूप से कराया जा सके. मैच में रांची के खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने का निर्णय लिया गया है. संयोजक रोहित उरांव ने कहा कि सभी मैच दूधिया रोशनी में कैनवास बॉल से होंगे. ग्राउंड में स्क्रीन लगाया जायेगा, जिससे दर्शक स्क्रीन पर मैच देख सकेंगे. इसके अलावा कई सोशल मीडिया चैनल में मैच लाइव दिखाया जायेगा, ताकि लोग घर बैठे भी मैच का आनंद ले सकेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष भोला चौधरी ने कहा है कि यह मैच मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला द्वारा आयोजित है. ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा. ज्ञान साहू ने कहा कि ग्राउंड में रात्रि कैंटीन लगेगा, जहां दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था रहेगी. अंकित उरांव व अखिलेश कुमार ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा व नशामुक्त गुमला अभियान के तहत यह मैच हो रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूसरे जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, जिससे मैच का भव्य आयोजन किया जा सके. उन्होंने गुमला के खेल प्रेमियों से अपील की है कि मैच का आनंद लेने के लिए ग्राउंड जरूर आये. हर दिन मैच शाम छह बजे से शुरू हो जायेगा, जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा. बैठक में क्लब के कई सदस्य मौजूद थे. बैठक में कुंदन राय, दीपक वर्मा, आशीष उरांव, राजीव सिंह, कमल पठान, मुकेश पांडेय, पुनीत सोनी, अंकित विश्वकर्मा, आनंद कुमार, रिषभ सिंह, मो मंजूर आलम, सत्यम चौरसिया, गुलशन कुजूर, विजय नायक, श्रीकांत शुक्ला, केतन कुमार, लव सिंह, विशाल पासवान, विनीत कुमार, सुभाष, ज्ञान भगत, आलोक, चंदन सिंह, पंकज कुमार साहू, अंकित कुमार, दीपक, मिलटन, कुणाल शुक्ला, कुंदन उरांव, गोलू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola