सहेली के साथ जतरा मेला देखने गयी नाबालिग का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 01 Jan 2022 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
सहेली के साथ जतरा मेला देखने गयी नाबालिग का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: नाबालिग अपनी सहेली के साथ जतरा मेला देखने महुआडीपा गांव गयी थी, जहां से तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी सहेली के साथ जतरा मेला देखने महुआडीपा गांव गयी थी, जहां से तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी, तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है.

गुमला जिले के घाघरा ब्लॉक की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. ग्रामीणों की पहल पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरू में मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन जब ग्रामीण आरोपियों को सजा देने की मांग करने लगे तो पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: ताली बजाकर बधाई मांगने वाली किन्नरों को झारखंड की कोयला खदान में कैसे मिली नौकरी, ये राह थी कितनी आसान

बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी सहेली के साथ जतरा मेला देखने महुआडीपा गांव गयी थी. जहां से तीन युवकों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी फोन कर अन्य युवकों को भी बुलाने लगे. तभी नाबालिग किसी प्रकार वहां से भाग गयी और एक ग्रामीण के घर घुस गयी, जहां से नाबालिग ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी. गांव के लोग सिसई थाना पहुंचे. इसके बाद नाबालिग को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola