Jharkhand School Reopen : झारखंड में कॉलेज और कोचिंग सेंटर इस तारीख से खुल जाएंगे, 8वीं से 11वीं के स्टूडेंट्स भी अब जायेंगे स्कूल, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2021 6:57 AM
Jharkhand School Reopen, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड में आगामी एक मार्च, 2021 से 8वीं, 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स स्कूल जा सकेंगे. वहीं, सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के लिए रोस्टर प्रणाली खत्म करते हुए शत- प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा कॉलेज और बंद पड़े कोचिंग सेंटर भी एक मार्च से खुल जायेंगे. हालांकि, जुलूस पर रोक अब भी जारी रहेगी.
Jharkhand School Reopen, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले काफी दिनों से बंद पड़े कॉलेज, कोचिंग समेत कई अन्य संस्थानों को खोलने की अनुमति हेमंत सरकार ने दी है. इसके तहत जहां 8वीं से 11वीं के स्टूडेंट्स अब स्कूल जा सकेंगे, वहीं सभी सरकारी ऑफिस रोस्टर को खत्म कर शत- प्रतिशत उपस्थित अनिवार्य की गयी है. इसके अलावा ITI, पार्क, सिनेमा हॉल, कौशल विकास केंद्र समेत अन्य संस्थानों को कोरोना गाइडलाइन के तहत खोलने की हरी झंडी मिल गयी है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Jharkhand State Disaster Management Authority) की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
झारखंड में आगामी एक मार्च, 2021 से 8वीं, 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स स्कूल जा सकेंगे. वहीं, सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के लिए रोस्टर प्रणाली खत्म करते हुए शत- प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा कॉलेज और बंद पड़े कोचिंग सेंटर भी एक मार्च से खुल जायेंगे. हालांकि, जुलूस पर रोक अब भी जारी रहेगी.
– सरकारी कर्मचारियों के लिए रोस्टर प्रणाली खत्म करते हुए सभी सरकारी ऑफिस में शत- प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है.
– बंद पड़े हॉल भी खुलेंगे, लेकिन क्षमता का 50 प्रतिशत तक लोग ही इकट्ठा हो पायेंगे.
– खुली जगह में अधिकतम 1000 लोग इकट्ठा हो सकते हैं यानी मेला, प्रदर्शनी की अनुमति मिल गयी है, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का हर हाल में पालन करना होगा.
– कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं को खोलने की अनुमति दी गयी है. इस दौरान पेरेंट्स की अनुमति अनिवार्य होगी. लेकिन, इस दौरान स्टूडेंट्स की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी.
– हाइयर एजुकेशन जैसे- कॉलेज, पॉलिटेक्निक आदि को खोलने की अनुमति प्रदान की गयी है. इस दौरान UGC के दिशा- निर्देश का अनुपालन करने के लिए यूनिवर्सिटी निर्णय लेने के लिए प्राधिकृत हैं.
– कोचिंग संस्थान को खोलने की अनुमति मिल गयी है.
– सभी ट्रेनिंग संस्थान जैसे- ITI, कौशल विकास केंद्र आदि भी एक मार्च, 2021 से खुलेंगे.
– सिनेमा हॉल को भी खोलने की अनुमति मिली है, लेकिन इस दौरान हॉल की क्षमता का सिर्फ 50 फीसदी दर्शक ही सिनमा हॉल में जा सकेंगे.
– खेलकूद प्रतियाेगिताओं का भी अब आयोजन होगा, लेकिन इसमें 1000 दर्शक से अधिक नहीं होंगे.
– केवल खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पुल खोलने की अनुमति मिली है.
– सभी प्रकार के पार्क भी खुलेंगे.
– आगामी एक अप्रैल, 2021 से आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे. हालांकि, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि आंगनबाड़ी केंद्र खोलने से पहले आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को काेरोना वायरस का टीका लेना हाेगा.
बैठक में कहा गया कि उपरोक्त दी गयी छूट पर अलग से SOP जारी होगी. वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवर, मास्क एवं सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कोविड टेस्टिंग बढ़ाने और टीकाकरण शत- प्रतिशत करने का भी निर्देश दिया गया है. बैठक में यह भी कहा गया कि इस दिशा- निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के तहत आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी.
झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव शैलेस कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव कमल किशोर सोन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राहुल शर्मा, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रवीण टोप्पो, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अबुबकर सिद्दिकी, प्रशिक्षण डायरेक्टर डॉ नेहा अरोरा और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव राजीव कुमार उपस्थित थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










