Jharkhand News : झारखंड में डायन बिसाही में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

डायन बिसाही में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या मामले में एसडीपीओ मनीष लाल ने कहा कि डायन बिसाही में ये घटना घटी है. हत्या के पीछे मृतक के रिश्तेदारों का हाथ है. दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Jharkhand News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान ) : झारखंड के गुमला थाना से 20 किमी दूर लूटो पनसो गांव में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी है. घटना शनिवार देर रात की है. मृतकों में वृद्ध बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी और बहू बासमती देवी शामिल हैं. पुलिस ने दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बासमती का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करने गया है. फिलहाल गांव में पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
घटना की सूचना पर देर रात पुलिस गांव में पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर गुमला थाना ले आयी. वहीं मृतका बासमती के दो बच्चों को भी पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है. घटना के वक्त दोनों बच्चे सो रहे थे, इसलिए उनकी जान बच गयी. एसडीपीओ मनीष लाल ने कहा कि डायन बिसाही में ये घटना घटी है. हत्या के पीछे मृतक के रिश्तेदारों का हाथ है. देर रात दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, बंधन गुमला बाजार आया हुआ था और देर शाम को घर पहुंचा. खाना खाने के बाद रात नौ बजे सभी सोने जा रहे थे. तभी कुछ लोग उसके घर में घुसे और बंधन व उसकी पत्नी सोमारी को टांगी से बेरहमी से काट दिया. सास व ससुर की आवाज सुनकर बहू बासमती अपने कमरे से निकली, तो हमलावरों ने उसकी भी टांगी से काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बासमती का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करने गया है. फिलहाल गांव में पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




