गुमला में नहीं रूक रहा दुष्कर्म की घटना, एक में मां के साथ दुष्कर्म तो दूसरे में स्कूल छात्रा के साथ के साथ घटी घटना

Updated at : 20 Feb 2021 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में नहीं रूक रहा दुष्कर्म की घटना, एक में मां के साथ दुष्कर्म तो दूसरे में स्कूल छात्रा के साथ  के साथ घटी घटना

गुरुवार को वह मां को देखने के लिए अपने मायके गयी थी. शाम को लौटने के दौरान बीच रास्ते में एक स्कूल के समीप बिशुनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया. उनके हाथ में टांगी थी. महिला को हत्या की धमकी देते हुए युवक उसे खींच कर स्कूल के पीछे झाड़ी में ले गये, जहां उन्होंने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. वारदात की सूचना पर बिशुनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News गुमला : बिशुनपुर थाना के एक गांव की 55 वर्षीया महिला के साथ गुरुवार शाम तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता तीन बच्चों की मां है. शुक्रवार दोपहर परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को लकवा मार गया है.

गुरुवार को वह मां को देखने के लिए अपने मायके गयी थी. शाम को लौटने के दौरान बीच रास्ते में एक स्कूल के समीप बिशुनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया. उनके हाथ में टांगी थी. महिला को हत्या की धमकी देते हुए युवक उसे खींच कर स्कूल के पीछे झाड़ी में ले गये, जहां उन्होंने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. वारदात की सूचना पर बिशुनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.

ट्यूशन से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

भरनो(गुमला). ट्यूशन से घर लौट रही 17 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार शाम भरनो थाना क्षेत्र के जुरा करंजटोली गांव में हुई. पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है.

इस संबंध ने थानेदार आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि नाबालिग छात्रा ट्यूशन से पैदल ही घर लौट रही थी, तभी गांव के पतरा के समीप दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गये. छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola