Jharkhand Crime News : झारखंड के गुमला में पिता ने किया रिश्ते को शर्मसार, नाबालिग बेटी से करता था दुष्कर्म, लॉकडाउन में तमिलनाडु से लौटा घर, तो ऐसे हुआ खुलासा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Feb 2021 1:17 PM
एसआई मर्डर केस की जांच के लिए बनी एसआईटी.
Jharkhand Crime News, Gumla News, घाघरा न्यूज : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना की बेलागड़ा पंचायत में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. इस गांव में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया. शनिवार को पीड़िता व उसकी मां ने घाघरा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को अपने संरक्षण में ले लिया है.
Jharkhand Crime News, Gumla News, घाघरा न्यूज : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना की बेलागड़ा पंचायत में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. इस गांव में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया. शनिवार को पीड़िता व उसकी मां ने घाघरा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को अपने संरक्षण में ले लिया है.
आपको बता दें कि नाबालिग बेटी के साथ उसके पिता ने कई बार दुष्कर्म किया है. पीड़िता की मां ने घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 2020 में पीड़िता अपने माता-पिता के साथ तमिलनाडु काम करने के लिए गयी थी. जहां उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. लॉकडाउन के बाद सभी परिवार घर आ गये. घर में भी पिता अपनी पुत्री से लगातार दुष्कर्म करता रहा.
किसी रोज पिता रात्रि में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था. इसी दौरान बर्तन गिरने की आवाज आयी. तब पीड़िता की मां ने जाकर देखा तो पिता अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था. जिसके बाद 17 फरवरी को मां अपनी पुत्री को लेकर घर से भाग कर गुमला चली गयी. जिसके बाद कुछ लोगों से पीड़िता की मां ने सलाह ली. लोगों ने कहा कि यह पूरे समाज को शर्मसार करने वाली घटना है. थाना में इसकी लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी. जिसके बाद महिला अपनी पुत्री को लेकर शनिवार को घाघरा थाना पहुंची. जहां घाघरा थाना के माध्यम से गुमला महिला थाना को सूचना दी गयी. महिला थाना प्रभारी प्रियंका तिर्की घाघरा थाना आयीं और प्राथमिकी दर्ज की.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










