Jharkhand Crime News : झारखंड में 5 नाबालिग छात्राओं का अपहरण, 2 छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी अरेस्ट

Updated at : 13 Jul 2021 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : झारखंड में 5 नाबालिग छात्राओं का अपहरण, 2 छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी अरेस्ट

Jharkhand Crime News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान ) : झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना के लुरूमेढारी गांव की पांच नाबालिग लड़कियों को रविवार की देर शाम को मेहमानी ले जाने के बहाने अपहरण कर लिया गया. इसमें से दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया है. सभी लड़कियां स्कूली छात्रा हैं. पीड़िता द्वारा थाने में केस करने के बाद पुलिस ने दो आरोपी अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान ) : झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना के लुरूमेढारी गांव की पांच नाबालिग लड़कियों को रविवार की देर शाम को मेहमानी ले जाने के बहाने अपहरण कर लिया गया. इसमें से दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया है. सभी लड़कियां स्कूली छात्रा हैं. पीड़िता द्वारा थाने में केस करने के बाद पुलिस ने दो आरोपी अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का को गिरफ्तार कर लिया है.

दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता स्वयं परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंची. पीड़िता ने रायडीह थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि लुरूमेढारी गांव के तीन परिवार से पांच लड़कियां इसमें से चार बच्ची कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल रायडीह और एक बच्ची नवउत्क्रमित स्कूल उपरखटंगा की छात्रा हैं. सभी लड़कियां शाम को गांव में थीं. बीते शुक्रवार को गांव के डीलर बीरबल सिंह के यहां रायडीह चावल गोदाम से ट्रैक्टर द्वारा राशन पहुंचाने के लिए नवागढ़ भंडारटोली निवासी अमित केरकेट्टा व नावागढ़ डुम्बरटोली निवासी जोनसन एक्का गांव आये थे. इन दोनों युवकों से गांव की एक लड़की का एक वर्ष से परिचय था. दोनों युवकों द्वारा जिद करते हुए पांच लड़कियों को मेहमानी चलने के लिए कहा गया. इसके बाद पांच लड़कियां दोनों युवकों के साथ ट्रैक्टर से रायडीह पहुंच गये. जहां मेहमानी के नाम पर लड़कियों को जोनसन एक्का के घर नवागढ़ डुम्बरटोली में रखा गया.

Also Read: झारखंड के इस जिले में 42 दिनों में 18 लोगों ने की आत्महत्या, महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे सुसाइड, ये है वजह

रात्रि में अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का द्वारा जिद करने पर अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का के साथ एक-एक लड़की अलग अलग कमरे में सोयी, जबकि अन्य तीन लड़कियां अलग कमरे में सो गयीं. रात्रि में मौका पाकर अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का ने दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का द्वारा दोनों लड़कियों को यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी गयी. दोनों युवकों ने शादी करने का प्रलोभन दिया. इसके बाद दोनों लड़कियां जोनसन के घर से निकलकर अपने गांव जाने लगीं.

Also Read: झारखंड में हरियाली बढ़ाने की कवायद, 1.87 लाख लगेंगे पौधे, CM हेमंत सोरेन आज वन महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

रास्ते में लड़कियों के परिजन मिल गये. लड़कियों ने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी. सोमवार को परिजन नाबालिग बच्चियों के साथ थाना आकर अमित केरकेट्टा व जोनसन एक्का के विरुद्ध नामजद प्रथमिकी दर्ज करायी. इधर प्रथमिकी दर्ज होते ही रायडीह थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने दोनों ही नाबालिगों का मेडिकल जांच करायी. वहीं कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: झारखंड में अंधविश्वास में हत्या, झाड़फूंक करने वाली आदिम जनजाति कोरवा महिला को मार डाला, चार गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola