20 हजार नकद समेत लाखों के गहने चोरी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चट्टी रोड ब्लॉक चौक स्थित शिवशंकर सिंह के घर में हुई चोरी
विज्ञापन
भरनो(गुमला).
भरनो प्रखंड के चट्टी रोड ब्लॉक चौक स्थित शिवशंकर सिंह के घर में रविवार की रात ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये का गहने और 20 हजार रुपये नगद पैसे उड़ा ले गये. जानकारी के अनुसार शिवशंकर सिंह का पूरा परिवार दो दिन पूर्व ब्लॉक चौक स्थित घर में ताला लगा कर अपने पैतृक गांव अमलिया गये थे. बीती रात मौका पाकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. चोरों ने अलमारी में रखे चार पीस सोने के कान के झुमके, दो पीस सोने के मंगलसूत्र, एक पीस गले का नेकलेस, एक पीस सोना का ढोलना, एक पीस सोना के अंगूठी, दो पीस सोना चूड़ी, एक पीस सोना का मंगटीका, दो पीस सोना के लॉकेट, छह पीस चांदी के पायल, दो पीस चांदी का ब्रेसलेट, एक पीस चांदी का चेन, छह पीस चांदी का बिछिया चुरा लिया. चोरों ने गुल्लक में रखे बच्चों के सिक्के तक को नहीं छोड़ा. इधर, सूचना पर इंस्पेक्टर विनय कुमार एवं थानेदार कंचन प्रजापति ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की. वहीं मामला दर्ज कर चोरों का पता करने में जुट गयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










