भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हर युग के लिए प्रेरणास्रोत: पंडित कृष्णकांत

Updated at : 22 Aug 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हर युग के लिए प्रेरणास्रोत: पंडित कृष्णकांत

श्री गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव मना

विज्ञापन

गुमला. लोहरदगा रोड स्थित श्री गोपाल मंदिर में शुक्रवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं शामिल हुईं. सामूहिक भक्ति गीतों व कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई. महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं और श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से भगवान का दर्शन किया. मौके पर मंदिर के आचार्य पंडित कृष्णकांत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हर युग के लिए प्रेरणास्रोत है. यदि मनुष्य गीता का पाठ करे और उसके उपदेशों को जीवन में उतारे, तो जीवन सफल व सार्थक बन सकता है. उन्होंने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के अलावा आस-पास के ग्रामीण भी शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. मौके पर शकुंतला मंत्री, किरण आनंद, विनीता गुप्ता, भारती देवी, भार्गवी पाठक, अल्पना, रजनी साबू सहित सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola