ePaper

गुमला : 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, 10 हजार का जुर्माना भी लगा

Updated at : 04 Feb 2022 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, 10 हजार का जुर्माना भी लगा

सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गुमला न्यायालय में सुनवाई हुई. दुष्कर्म के आरोपी खूंटी जिला के तोरपा निवासी उज्जवल तोपनो (25) सजा सुनायी गयी.

विज्ञापन

गुमला : सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गुमला न्यायालय में सुनवाई हुई. दुष्कर्म के आरोपी खूंटी जिला के तोरपा निवासी उज्जवल तोपनो (25) सजा सुनायी गयी. गुमला के एडीजे-वन सुभाष की अदालत ने गुरुवार को उज्जवल तोपनो को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाये.

आरोपी को धारा 376(2)(आई) के तहत आजीवन कारावास की सजा व 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से पीपी ओम कुमार व बचाव पक्ष की ओर से ओमप्रकाश दूबे ने पैरवी की. घटना 26 मई 2015 की है. आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था.

जिसके बाद बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना के दिन गांव में बहुत ही आंधी तूफान आया था. जिसके बाद बच्ची आम चुनने बगीचा गयी थी. उसी दौरान आरोपी उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola