कार्रवाई नहीं हुई, तो करेंगे उग्र आंदोलन

Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं हुई, तो करेंगे उग्र आंदोलन

कार्रवाई नहीं हुई, तो करेंगे उग्र आंदोलन

विज्ञापन

गुमला. कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के मुख्य छात्रावास में शुक्रवार को छात्र प्रमुख राहुल उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है. छात्रों का दावा है कि पिछले दिनों प्रिंसिपल कार्यालय का ग्रिल तोड़ कर लैपटॉप, मोबाइल व कॉलेज की कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब कर दी गयी थी, जो कि कोई साधारण चोरी नहीं है. छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह कॉलेज में हुए बड़े वित्तीय गबन के साक्ष्यों को मिटाने के लिए रची गयी एक सोची-समझी साजिश है. छात्रों ने सवाल उठाया है कि जब कॉलेज में नाइट गार्ड की तैनाती है, तो ऐसी घटना कैसे हो गयी. कॉलेज प्रबंधन अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण कर रही हैं. इसके अलावा छात्रों को खेल मैदान में खेलने से प्रतिबंधित करने और अनावश्यक रूप से मुख्य गेट बंद कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस पूरे संदिग्ध मामले को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल व आदिवासी छात्र संघ को लिखित रूप से सूचित किया जायेगा. छात्रों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि यदि चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी, तो आदिवासी छात्र संघ कॉलेज परिसर में एक उग्र और जोरदार आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा. इस महत्वपूर्ण बैठक में उप छात्र प्रमुख मुकेश इंदवार सहित महावीर उरांव, अरुण उरांव, मुकेश भगत, जायसवाल उरांव, सुशील उरांव, भूषण उरांव, दीनदयाल उरांव, जोका खड़िया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola