Gumla Zila Parishad Chunav : किरण बाड़ा अध्यक्ष और संयुक्ता देवी बनीं उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Gumla Zila Parishad Chunav : किरण बाड़ा अध्यक्ष और संयुक्ता देवी बनीं उपाध्यक्ष

गुमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. अध्यक्ष पद के लिए किरण बाड़ा चुनी गयी हैं. वे एक वोट से चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनीं. यह दूसरी बार है जब वह जिला परिषद अध्यक्ष बनीं है. वहीं जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर संयुक्ता देवी जीती हैं.

विज्ञापन

Gumla Latest News : गुमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. अध्यक्ष पद के लिए किरण बाड़ा चुनी गयी हैं. वे एक वोट से चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनीं. यह दूसरी बार है जब वह जिला परिषद अध्यक्ष बनीं है. वहीं जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर संयुक्ता देवी जीती हैं.

बताते चलें कि इस बार जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प रहा. अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार थे. जिसमें किरण बाड़ा, सतवंती देवी व बसंती डुंगडुंग थीं. जिसमें किरण को आठ वोट मिला. जबकि सतवंती को सात व बसंती को चार वोट मिला. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विजयी संयुक्ता देवी ने जेंगा उरांव को हराया.

उपाध्यक्ष पद के परिणाम में तीसरे स्थान पर सरस्वती सिंह रही. संयुक्ता को सात व जेंगा को सात वोट प्राप्त हुआ. जबकि सरस्वती को पांच वोट मिला. अंत में संयुक्ता व जेंगा के बीच लक्की ड्रॉ कराया गया. जिसमें संयुक्ता जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष बनीं. चुनाव की प्रक्रिया समाहरणालय भवन में हुई. समाहरणालय भवन के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है.

रिपोर्ट : दुर्जय पासवान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola