माओवादियों के ब्लैक डे पर पुलिस अलर्ट, नक्सलियों की तलाश में एसपी ने चलाया ऑपरेशन

कई गांवों तक जाने के लिए सड़क नहीं थी. एसपी उन गांवों तक पहुंचने के लिए पैदल चले. बाइक से जंगलों का भ्रमण किया. हालांकि, ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कहीं भी नक्सली नहीं दिखे. इस दौरान एसपी ने गांव के युवाओं से बात की. नक्सलियों के आने-जाने के संबंध में जानकारी ली.
गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के नक्सलियों की फिर से तलाश शुरू कर दी. गुमला के पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब ने शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस अभियान में गुमला जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ-218 बटालियन के अधिकारी व जवान भी शामिल थे. एसपी ने घोर नक्सल प्रभावित माने जाने वाले चैनपुर प्रखंड के कुकरूंजा, सिविल, बामदा इलाके में अभियान चलाया.
कई गांवों तक जाने के लिए सड़क नहीं थी. एसपी उन गांवों तक पहुंचने के लिए पैदल चले. बाइक से जंगलों का भ्रमण किया. हालांकि, ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कहीं भी नक्सली नहीं दिखे. इस दौरान एसपी ने गांव के युवाओं से बात की. नक्सलियों के आने-जाने के संबंध में जानकारी ली. एसपी ने युवकों को बेहतर मार्ग का चयन कर आगे बढ़ने की अपील की. एसपी ने कहा कि कुकरूंजा, सिविल, बामदा पिकेट का निरीक्षण करके सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
Also Read: Jharkhand Naxal News: गुमला में नक्सली संगठन PLFI ने डॉक्टर से मांगी 50 लाख की लेवी, दो नक्सली गिरफ्तार
भाकपा माओवादी द्वारा एक नवंबर से 5 नवंबर तक ब्लैक डे की घोषणा की गयी थी. नक्सलियों ने इस दौरान नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था. इसको देखते हुए बिशुनपुर पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी और लगातार गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल एवं थाना प्रभारी सदानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस पांच दिनों तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम किया.
यही वजह है कि बिशुनपुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काला दिवस के मौके पर नक्सलियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यक्रम या घटना को अंजाम नहीं दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरने में लगी हुई है. इस निमित्त संभावित सभी ठिकानों पर छापामारी एवं गश्ती की गयी. सड़कों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया, ताकि पांच दिवसीय काला दिवस के अवसर पर नक्सली किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें.
Also Read: Jharkhand News: गुमला में 15 लाख के इनामी नक्सली रवींद्र गंझू की तलाश, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन
रिपोर्ट – दुर्जय पासवान, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




