गुमला: UPI ठगी पड़ी महंगी, ग्रामीणों ने दो युवकों को जमकर कूटा, पुलिस ने छुड़ाया

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

इन दोनों युवकों को बांधकर पीटा गया पेड़ से

Gumla Crime News: गुमला के पालकोट में यूपीआई पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा और जमकर पिटाई की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में यूपीआई पेमेंट के नाम पर ठगी करने के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांधकर कई घंटे तक रखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से आजाद कराकर थाने ले आयी.

नाश्ता करने पहुंचे थे गिरीश कुमार

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाइक सवार दो युवक नाथपुर गांव स्थित ठेला-खोमचा संचालक गिरीश कुमार की दुकान पर पहुंचे और नाश्ता किया. इसके बाद युवकों ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की बात कही. उन्होंने स्कैनर स्कैन कर पेमेंट हो जाने का दावा किया और साथ ही दो हजार रुपये नकद देने की बात कहकर वहां से निकल गये.

Also Read: Saraikela: मनाया गया कृष्टि दीपा महोत्सव, कई राज्यों से जुटे एक लाख से अधिक श्रद्धालु

ठगी का एहसास हुआ तो किया पीछा

कुछ देर बाद जब गिरीश कुमार ने अपने खाते की जांच की तो उसमें कोई राशि नहीं आयी थी. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. गिरीश कुमार ने तुरंत दोनों युवकों का पीछा करते हुए शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पीछा करने लगे.

बागेसेरा गांव के पास पकड़ कर दी जमकर पिटाई

ग्रामीणों ने पीछा करते हुए दोनों युवकों को बागेसेरा गांव के पास पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी और उन्हें एक पेड़ से बांध दिया. बाद में इसकी सूचना पालकोट थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कर थाना ले आयी. इस संबंध में पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों युवकों की ग्रामीणों ने काफी पिटाई कर दी है, जिससे वे घायल हो गये हैं. यदि मामला दर्ज होता है तो मारपीट करने वाले ग्रामीणों की जवाबदेही भी तय की जा सकती है. हालांकि घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की बात से इंकार किया है.

Also Read: झारखंड में ‘लालटेन’ को तेज करने तेजस्वी 5 अप्रैल को आयेंगे रांची, इन मुद्दों को लेकर देंगे पदाधिकारियों को निर्देश

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola