सतत आय के लिए खेती के साथ पशुपालन भी करें : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
सतत आय के लिए खेती के साथ पशुपालन भी करें : उपायुक्त

जिला कृषि विभाग का जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला संपन्न

विज्ञापन

गुमला. जिला कृषि विभाग गुमला ने नगर भवन में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया. उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी समेत अन्य अतिथियों ने किया. मौके पर किसानों को मौसम में हो रहे बदलाव व बढ़ती गर्मी को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गर्म हवा व गर्म तरंग से फसलों व पौधों को सुरक्षित रखने के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने किसानों को कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार व आय सृजन की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया. कहा कि सतत आय सुनिश्चित करने के लिए फसल उत्पादन के साथ-साथ मुर्गी पालन, गौ पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन, बागवानी व सब्जी उत्पादन जैसे समेकित कृषि मॉडल को अपनाना जरूरी है. उन्होंने जल संरक्षण व सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से जलस्रोतों के प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि योजनाबद्ध तरीके से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा सके. उपायुक्त ने कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को किसानों की सतत सेवा व सहायता के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही. जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि किसानों की मेहनत व तपस्या समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए जिला परिषद सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola