बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना मौत को दावत देना : डीटीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2025 10:21 PM
चेकिंग अभियान चला कर वसूला गया 72 हजार रुपये जुर्माना
रायडीह. सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को बड़ा अभियान चलाया गया. डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की द्वारा रायडीह थाना एवं सुरसांग थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना था. डीटीओ ने कहा कि अभियान का प्राथमिक लक्ष्य उन चालकों पर लगाम कसना था जो लगातार यातायात नियमों को तोड़ रहे थे, जिससे दुर्घटनाएं हो रही थी. जांच अभियान का मुख्य फोकस कई उल्लंघनों पर था. बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना और ट्रिपल राइडिंग पर रोक लगानी है. वाहन के जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट और रोड टैक्स का कागज लेकर ही गाड़ी चलाये. प्रेशर हॉर्न और मल्टी टोन हॉर्न का उपयोग करना, जो ध्वनि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है, जिस पर रोक लगानी है. अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले 68 से अधिक लोगों को पकड़ा गया. उन पर सिर्फ जुर्माना ही नहीं लगाया गया. बल्कि उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाया और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी. इस सघन जांच के दौरान बिना वैध कागजात या अन्य उल्लंघनों के लिए 72000 रुपये जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और सख्त कदम उठाये जायेंगे. अभियान गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित सड़क परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










