ePaper

पेड़ के नीचे बीमार पड़े झारखंड आंदोलनकारी पोगो उरांव की माली हालत खराब, गरीब बिटिया ने इलाज के लिए बेच दिए बैल, घर का सपना रह गया अधूरा

Updated at : 22 May 2021 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ के नीचे बीमार पड़े झारखंड आंदोलनकारी पोगो उरांव की माली हालत खराब, गरीब बिटिया ने इलाज के लिए बेच दिए बैल, घर का सपना रह गया अधूरा

Jharkhand News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के पिलखी डांड़टोली निवासी झारखंड आंदोलनकारी पोगो उरांव (65) सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कोरोना व आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं. घर के समीप पेड़ के नीचे बेड लगाकर वे कई दिनों से पड़े हुए हैं. गरीब बिटिया ने इनके इलाज के लिए बैल बेच दिये. घर बनाने के लिए रखे रुपये लगा दिए. फिर भी ये स्वस्थ नहीं हो सके हैं. इधर बिटिया के अपना घर का सपना अधूरा रह गया.

पोगो उरांव की बेटी सुषमा उराइन ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल, गुमला में भर्ती कराया गया था. जहां से बढ़ते कोरोना संक्रमण का हवाला देकर 15 अप्रैल को छुट्टी दे दी गयी. इसके बाद उन्हें बेटी वापस अपने घर ले आयी. सुषमा की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उसके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है. इस कारण अपने पिता को एक तंबू में रखकर उनकी देखभाल के साथ खुद मरहमपट्टी कर रही है. रुपया जुगाड़ कर घर बनाने लिए सुषमा का पति दीपक उरांव एक साल पहले मजदूरी करने मलेशिया गया है. पति के भेजे रुपयों से घर बन रहा था, लेकिन पिता के इलाज में रुपया खर्च होने के कारण घर भी अधूरा है.

Also Read: झारखंड के गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद शुरू, हर पंचायत में चलेंगे आइसोलेशन सेंटर, पढ़िए क्या है हेमंत सोरेन सरकार का प्लान

पोगो उरांव के इलाज में अभी तक 60 हजार रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं. रुपयों के जुगाड़ के लिए सुषमा ने 29 हजार में अपना बैल भी बेच दिया है. फिर भी पोगो की हालत जस की तस बनी हुई है. सुषमा ने बताया कि पिता पोगो उरांव का कंधा से लेकर बायां हाथ पूरी तरह से कुचल गया है. बायां पैर के जांघ की हड्डी नौ से 10 इंच चूर हो गयी है. बिस्तर से उठ नहीं पाते हैं. पेशाब के लिए पाइप लगा हुआ है. बिस्तर में ही मलमूत्र करते हैं.

Also Read: साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत का मामला पहुंचा झारखंड हाईकोर्ट, CBI जांच के लिए पिता ने की क्रिमिनल रिट दायर, PIL भी दाखिल

अपने पिता की देखभाल व इलाज में घर की माली हालत खराब हो गयी है. पोगो उरांव व सुषमा का परिवार थोड़ी बहुत कृषि व मजदूरी से चलता है. दोनों का राशन कार्ड नहीं है. दुर्घटना के बाद इलाज के लिए 10 हजार रुपया देकर वाहन मालिक समझौता करना चाहता था. जिसे लेने से इंकार कर दिया गया और वाहन पर केस दर्ज कराया गया है. केस दर्ज कर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है, लेकिन पोगो के इलाज की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है.

Also Read: CM हेमंत सोरेन से मिले बेरमो विधायक अनूप सिंह, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए सौंपा पांच लाख का डिमांड ड्राफ्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola