खड़िया समाज की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
खड़िया समाज की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा

रेफरल अस्पताल बसिया के समीप सरहुल अखाड़ा में दुर्गा पहान की अध्यक्षता में खड़िया समाज की बैठक हुई.

विज्ञापन

बसिया. रेफरल अस्पताल बसिया के समीप सरहुल अखाड़ा में दुर्गा पहान की अध्यक्षता में खड़िया समाज की बैठक हुई. बैठक में खड़िया समाज की सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों पर चर्चा किया गया. साथ ही बैठक में समाज के सदस्यों के बीच संवाद, निर्णय लेना व समाज के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही खड़िया समाज के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार व गरीबी उन्मूलन, शराब बंदी, कुरीतियों व अन्य सामाजिक समस्याओं को दूर करने पर भी चर्चा किया गया. इसके अलावा सरहुल अखाड़ा में परंपरागत धार्मिक मान्यता वाले सखुवा का पौधरोपण किया गया. मौके पर दुर्गा पहान, रितवा कुल्लू, एमलेन कुल्लू, रतिया इंदवार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola