ePaper

फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

Updated at : 24 Jan 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 11 प्लाटून ने किया अनुशासित मार्च-पास्ट

विज्ञापन

गुमला. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के सफल, शांतिपूर्ण व गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इस क्रम में शनिवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने निरीक्षण एवं अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व एसपी ने परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, सलामी क्रम, मार्च-पास्ट, मंच संचालन, मुख्य अतिथियों के आगमन-प्रस्थान, ध्वजारोहण प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था तथा आमजनों के बैठने की व्यवस्था सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा का गहन निरीक्षण किया. फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में कुल 11 प्लाटून की टुकड़ियों ने भाग लिया. सभी टुकड़ियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट का प्रदर्शन किया. परेड की प्रस्तुति पर उपायुक्त व एसपी ने आवश्यक सुधार को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय गरिमा व मर्यादा के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola