झारखंड DGP नीरज सिन्हा के नाम साइबर क्रिमिनल ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज मांगे पैसे, DGP बोले- मैसेज को करें इग्नोर

Jharkhand Cyber Crime News (रांची) : साइबर क्रिमिनल ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इस फर्जी फेसबुक अकाउंट के सहारे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से पैसे की मांग की गयी है. इसकी जानकारी डीजीपी को होने पर सुरक्षा के लिहाज से फेसबुक अकांउट की तस्वीर बदली दी है. वहीं, डीजीपी ने फेसबुक पर मैसेज लिखकर फ्रेंड रिक्वेस्ट को अनदेखा करने की अपील की है.

बता दें कि साइबर क्रिमिनल ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के वास्तविक फेसबुक अकाउंट की तरह ही अकाउंट बनाया है. इसी फेसबुक अकाउंट के सहारे साइबर क्रिमिनल लोगों को पहले फ्रेेंड रिक्वेस्ट भेजता है और उसके बाद पैसे की मांग करता है. साइबर क्रिमिनल ने साहिबगंज के एक व्यक्ति से 15 हजार की मांग फर्जी फेसबुक अकाउंट के सहारे की है. इसके अलावे कई अन्य लोगों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा है.
मंगलवार को फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मिलने पर झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने फर्जी अकाउंट बनाये जाने की जानकारी फेसबुक पर दी है. उन्होंने कहा कि किसी ने मेरी तस्वीर का उपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इसी अकाउंट के सहारे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. उन्होंने इस तरह के मैसेज की अनदेखा करने की अपील लोगों से की है.
मालूम हो कि आये दिन साइबर क्रिमिनल किसी न किसी को अपना निशाना बनाता है. फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला कई बार आ चुका है, लेकिन इस बार झारखंड पुलिस के मुखिया का ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर लोगों को ठगने का प्रयास साइबर क्रिमिनल द्वारा की गयी है, लेकिन समय रहते ही इसका पता चल गया और झारखंड के डीजीपी ने किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की अपील लोगों से की है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए