झारखंड के गुमला में नाबालिग लड़की से हैवानियत, 24 घंटे के अंदर तीनों दरिंदे अरेस्ट

गिरफ्तारी की जानकारी देते एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव
Crime News: गुमला में नाबालिग से हैवानियत करनेवाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजे जानेवालों में अनूप उरांव (26 वर्ष), पंकज उरांव (27 वर्ष) और बलराम महतो (30 वर्ष) शामिल हैं. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने शनिवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नाबालिग को अकेला पाकर तीनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.
Crime News: गुमला, दुर्जय पासवान-गुमला शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में चेटर निवासी अनूप उरांव (26 वर्ष), कुरूमगढ़ वर्तमान चेटर निवासी पंकज उरांव (27 वर्ष) और हेसागुटू वर्तमान चाहा मैदान निवासी बलराम महतो (30 वर्ष) शामिल हैं. इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने जानकारी दी.
सुनसान इलाके में अकेला पाकर की हैवानियत
एसडीपीओ ने बताया कि 17 जुलाई को पीड़िता को अकेला पाकर अभियुक्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसके बाद अनुसंधान के क्रम में 18 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद अनूप उरांव को उसके घर से पकड़ा गया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ पंकज उरांव एवं बलराम महतो थे. तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़की को सुनसान इलाके में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की को छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांची को बड़ी सौगात, बिछेगा फ्लाईओवरों का जाल, तीन और परियोजनाओं को मंजूरी
ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
अनूप की निशानदेही पर पंकज और बलराम को पकड़ा गया. इसके बाद शनिवार को तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में पुअनि सह थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुअनि विनय कुमार महतो, पुअनि बबिता कुमारी समेत सशस्त्र बल मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: झारखंड में सहायक आचार्य के गणित और विज्ञान का रिजल्ट जारी, लेकिन असमंजस में क्यों हैं अभ्यर्थी?
ये भी पढ़ें: साक्षी और जीवा के साथ धौनी ने की सोलहभुजी मां दिउड़ी की पूजा, उमड़े प्रशंसक, एक झलक पाने को थे बेताब
ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: कांवरियों को ठहरने में नहीं होगी परेशानी, हेमंत सरकार ने की है शानदार व्यवस्था, नहीं है कोई शुल्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










