Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला में अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक का अधजला शव बरामद
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 14 Oct 2022 6:45 PM
बताया जा रहा है कि गांव की महिलायें मवेशी के लिए घास काटने गयी हुई थीं, तभी एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गयी. आपको बतातें चलें कि युवक का आधा शरीर बुरी तरह जल गया है, बाकी कमर से नीचे के हिस्से में कहीं-कहीं जलने का निशान है.
Jharkhand Crime News: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव के आधा हिस्सा को जला दिया है. शुक्रवार की सुबह घाघरा थाना क्षेत्र के आदर परसा गढ़ा के समीप से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव के ऊपर का हिस्सा जला हुआ है, जबकि पैर का हिस्सा ठीक है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान नहीं हुई है. पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है, परंतु किसी ने शव की पहचान नहीं की. घटना की सूचना पर एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल एवं थानेदार अमित चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव बरामद किया.
गांव की महिलाओं ने देखा शव
बताया जा रहा है कि गांव की महिलायें मवेशी के लिए घास काटने गयी हुई थीं, तभी एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गयी. आपको बताते चलें कि युवक का आधा शरीर बुरी तरह जल गया है, बाकी कमर से नीचे के हिस्से में कहीं-कहीं जलने का निशान है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव दो दिन पूर्व का है क्योंकि शव में कीड़ा लग चुका है. घाघरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है. अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Also Read: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 670 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










