Coronavirus in Jharkhand Update: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार, 317 लोगों की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

coronavirus news, Coronavirus update news Jharkhand: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गयी है. रविवार (23 अगस्त, 2020) तक राज्य में कोरोना के संक्रमण से 317 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें रविवार को हुई 6 मौतें (पूर्वी सिंहभूम में 5 और हजारीबाग में 1) शामिल हैं. राज्य में रविवार को 817 कोरोना संक्रमित मिले. इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 30,028 हो गयी है. 19,790 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में कोरोना के कुल 9,921 एक्टिव केस रह गये हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार, 317 लोगों की हुई मौत

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गयी है. रविवार (23 अगस्त, 2020) तक राज्य में कोरोना के संक्रमण से 317 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें रविवार को हुई 6 मौतें (पूर्वी सिंहभूम में 5 और हजारीबाग में 1) शामिल हैं. राज्य में रविवार को 817 कोरोना संक्रमित मिले. इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 30,028 हो गयी है. 19,790 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में कोरोना के कुल 9,921 एक्टिव केस रह गये हैं.

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम जिला में हुई. एक अन्य की मौत हजारीबाग जिला में हुई.

झारखंड में 408 लोगों ने कोरोना को दी मात

झारखंड में रविवार को 408 लोगों ने कोरोना को मात दी. सबसे ज्यादा 63 लोग कोडरमा में स्वस्थ होकर अपने घर गये. बोकारो में 25, चतरा में 41, दुमका में 21, पूर्वी सिंहभूम में 20, गढ़वा में 13, दुमका में 9, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 26, हजारीबाग में 3, जामताड़ा में 12, लातेहार में 17, लोहरदगा में 3, पलामू में 18, रामगढ़ में 27, रांची में 41, सरायकेला में 7, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम में 34 कोरोना संक्रमित ठीक हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

रांची में सबसे ज्यादा 170 कोरोना संक्रमित मिले, राज्य में 817

झारखंड में रविवार को रात 8 बजे तक 817 कोरोना संक्रमित मिले. इनमें सबसे ज्यादा 170 रांची में मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम में 157, गिरिडीह में 83, देवघर में 64, बोकारो में 62, पलामू में 45, पश्चिमी सिंहभूम में 41, रामगढ़ में 34, गढ़वा में 15, चतरा में 6, दुमका में 4, गोड्डा में 8, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 3, खूंटी में 14, कोडरमा में 19, लातेहार में 27, लोहरदगा में 16, सरायकेला में 10 और सिमडेगा में कोरोना के 8 मामले सामने आये हैं.

झारखंड में 23 अगस्त को मिले 817 कोरोना पॉजिटिव, 6 की मौत

झारखंड में 23 अगस्त को कोरोना के 817 पॉजिटिव केस मिले. पिछले 24 घंटे के दौरान इस वैश्विक महामारी से 6 लोगों की मौत भी हो गयी.

सिमडेगा में 884 कोरोना पॉजिटिव केस, 4 की मौत

सिमडेगा जिला में अब तक 884 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. रविवार को 7 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर गये. ये लोग अभी होम कोरेंटिन में रहेंगे. जिला में कुल 695 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक 4 लोगों की मौत भी हुई है. सिमडेगा जिला में इस वक्त कोरोना के 185 सक्रिय मामले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola