Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में 1580 कोरोना के नये मामले मिले, 735 लोग हुए स्वस्थ, 4 की हुई मौत
Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1580 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43,343 हो गयी है. राज्य में एक दिन में 735 लोग ठीक भी हुए हैं. इस तरह से राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 27,915 पहुंच गयी है. वहीं, मंगलवार को 4 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. राज्य में अब तक 427 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. दूसरी ओर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है. मंत्री बन्ना गुप्ता का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
रांची जिला के 20 स्थानों पर 6943 सैंपल कलेक्शन, 298 कोरोना संक्रमित मिले
वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर रांची जिला में एक बार फिर से रैपिड एंटीजन मास टेस्टिंग ड्राइव का संचालन हुआ. मंगलवार को रांची जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के 20 अलग- अलग स्थानों में 30 जांच टीमों ने सैंपल कलेक्शन का कार्य किया. इस दौरान 6,943 सैंपल कलेक्ट किये गये. इसमें से 298 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाये गये.
सैंपल कलेक्ट किये गये जांच केंद्रों की स्थिति : सीएमपीडीआई, रांची में 375 सैंपल कलेक्ट किया गया. इसके अलावा जिला स्कूल में 308, स्वागत बैंक्वेट हॉल में 200, रामलखन यादव कॉलेज कोकर में 354, डोरंडा काॅलेज में 314, क्राउन पब्लिक स्कूल में 128, वेयर हाउस कांके में 387, प्रखंड कार्यालय रातू में 368, राज्य जलछाजन प्रशिक्षण केंद्र नगड़ी में 323, बुनियादी स्कूल प्रखंड कार्यालय नामकुम के पास में 608, सिल्ली के सीएचसी में 329, अनगड़ा के सीएचसी में 442, सीएचसी पिस्का ओरमांझी में 506, 10+2 हाई स्कूल सोसई आश्रम मांडर में 206, बॉयज मिडिल स्कूल बेड़ो में 310, बीर बुद्धुभगत इंटर कॉलेज चान्हो में 286, अनुमंडल अस्पताल बुंडू में 230, सीएचसी लापुंग में 300, सीएचसी तमाड़ में 425, सीएचसी सोनाहातू में 350 सैंपल कलेक्ट किया गया है. साथ ही सदर अस्पताल में 194 लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिये.
मंगलवार को राज्य में 1580 नये मामले मिले
झारखंड में मंगलवार को 1580 नये मामले काेरोना संक्रमण के मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 43,343 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. मंगलवार को मिले 1580 नये मामलों में से बोकारो जिला में 203, चतरा में 15, देवघर में 31, धनबाद में 4, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 244, गिरिडीह में 155, गोड्डा में 5, गुमला में 25, हजारीबाग में 70, जामताड़ा में 22, खूंटी में 39, कोडरमा में 10, लातेहार में 3, लोहरदगा में 6, पाकुड़ में 10, पलामू में 31, रामगढ़ में 1, रांची में 616, साहिबगंज में 13, सरायकेला में 48 और सिमडेगा जिला में 11 नये कोराेना संक्रमित मिले हैं.
735 लोग हुए स्वस्थ
मंगलवार को राज्य में 735 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके तहत बोकारो जिला में 49, चतरा में 10, देवघर में 38, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 116, गोड्डा में 17, गिरिडीह में 194, गुमला में 6, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 15, खूंटी में 4, कोडरमा में 37, लातेहार में 16, लोहरदगा में 47, पलामू में 58, रांची में 27, सरायकेला में 60 और सिमडेगा जिला में 7 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में 27,915 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.
4 लोगों की हुई मौत
राज्य में एक दिन में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गयी है. मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में 3 और साहिबगंज जिला में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 427 लोगों की जान कोरोना से हो चुकी है.
लोहरदगा में 6 कोरोना संक्रमित मिले
लोहरदगा जिला में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को जिला में 6 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि सिविल सर्जन ने की है. इनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. इस प्रकार जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 683 मामले मिल चुके हैं. वहीं, अब तक 505 लोगों कोरोना से ठीक भी हुए हैं. मंगलवार को 45 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दी गयी है. इसमें 29 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, कोरोना से जिले में 2 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है. स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और सभी साथियों के दुआओं से मेरा कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है. जल्द ही फिर से झारखंड और जनता की सेवा में लगूंगा. उन्होंने इस संकट की घड़ी में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, रिम्स प्रबंधन समेत समर्थकों और राज्य की जनता का आभार प्रकट किया है. मालूम हो कि पिछले 18 अगस्त, 2020 को स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.
बिशुनपुर के अंकुरी गांव में मिला कोरोना संक्रमित, घर हुआ सील
गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड स्थित बनारी एवं नरमा पंचायत के अंकुरी गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमित के घर को प्रखंड प्रशासन ने सील कर दिया है. प्रखंड प्रशासन के दिशानिर्देश पर मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में पॉजिटिव परिवारों का घर मंगलवार को सील किया गया. मौके पर पंचायत सेवक चैतू राम गोप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मास्क पहने एवं सामाजिक दूरी का अनुपलाल करें. बता दें कि प्रखंड में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है.
बसिया के बानागुटू हुआ माइक्रो कॉन्टेनमेंट जोन फ्री
गुमला जिला के बसिया प्रखंड अंतर्गत बानागुटू में कोरोना संक्रमित के पाये जाने के बाद इसे माइक्राे कॉन्टेनमेंट जोन बनाया गया था. लेकिन, पिछले 14 दिनों में इस क्षेत्र में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिलेन पर अब इसे माइक्रो कॉन्टेनमेंट जोन फ्री किया गया है. मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी के रिपोर्ट के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, बसिया द्वारा इसे कॉन्टेनमेंट जोन फ्री किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए