वार्ड 15 में शहरी नल-जल योजना के लिए शिविर, 200 आवेदन प्राप्त

Updated:
विज्ञापन
वार्ड 15 में शहरी नल-जल योजना के लिए शिविर, 200 आवेदन प्राप्त

वार्ड 15 में शहरी नल-जल योजना के लिए शिविर, 200 आवेदन प्राप्त

विज्ञापन

गुमला. नगर परिषद गुमला के वार्ड संख्या 15 में शहरी नल जल योजना के अंतर्गत जय माता दी टेंट हाउस में नगर परिषद द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वार्ड के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने घरों में नल कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा किये. शिविर के दौरान 200 आवेदन पत्र भरे गये. नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उपस्थित लाभुकों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया. वार्ड पार्षद उमा देवी ने कहा है कि वार्डवासियों को सूचित किया जाता है कि जिन लोगों का आवेदन किसी कारणवश शिविर में नहीं भर पाया है. वे नगर परिषद कार्यालय में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. शहरी नल-जल योजना का लाभ पात्र सभी लाभुकों को प्रदान किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola