बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2025 9:26 PM

विज्ञापन

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना के समसेरा गांव निवासी बिहारी सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रवि सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रवि अपने दोस्त रूपेश सिंह के साथ बाइक पर बसिया प्रखंड के बंतरिया गांव गया था. बंतरिया से वापस लौटने के दौरान जोलो चौक के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में रवि को अधिक चोट लगी, जबकि रूपेश को आंशिक चोट लगी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया. मृतक रवि सिंह के परिजन कलेश्वर सिंह ने बताया कि रवि अपने दोस्त रवि के साथ बंतरिया गया हुआ था. लेकिन वहां से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची बसिया पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बाइक की टक्कर से घायल पुजारी की मौत

गुमला. घाघरा थाना के देवाकी बाबाधाम मंदिर के बाहर रविवार को बाइक से ठोकर लगने से शिव शंकर पाठक (70) की मौत हो गयी. शिव शंकर पाठक पेशे से पूजा-पाठ कराते हैं. बीते रविवार को देवाकी मंदिर में शादी कार्यक्रम कराने के बाद बाहर निकल रहे थे. इस दौरान आदर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने शिवशंकर पाठक को टक्कर मार दी. घटना में शिवशंकर पाठक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल शिव शंकर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे. लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया तथा बाइक चालक युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola