सदर अस्पताल परिसर में आशा पैथ लैब खुला

सदर अस्पताल परिसर में आशा पैथ लैब खुला
गुमला. सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर मेडॉल जांच घर के स्थान पर आशा पैथ लैब्स का उदघाटन किया गया. लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी और उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर ने संयुक्त रूप से किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि अब मरीजों को अस्पताल परिसर में ही सारी जांच सुविधाएं आशा पैथ लैब्स में मिलेगी. संयुक्ता देवी ने कहा कि अस्पताल परिसर में जांच सुविधा होने से मरीजों के लिए सुविधा होगी. दूर-दराज से आये गरीब परिवारों को भटकना नहीं पड़ेगा. सीएस ने कहा कि यहां जांच की दरें मेडॉल की तर्ज पर ही रखी गयी हैं, ताकि मरीजों को अधिक बोझ न उठाना पड़े. संचालक अनिकेत कुमार ने बताया कि मरीजों को किफायती दर पर जांच की सुविधा के अलावा आयुष्मान मरीजों व गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क जांच सुविधा मुहैया करायी जायेगी. साथ ही आगामी दिनों में राशन कार्डधारियों को भी नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. मौके पर एसीएमओ डॉक्टर धर्नुजय सुंबरई, चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी, अस्पताल एचएम जीरन कंडुलना, दिनेश प्रसाद, हरिओम सुधांशू, रमेश पांडेय, हरिदास, अशोक लाल, हरि पासवान, बबलू वर्मा व कुमार शानु आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




