उम्मीदवारों के समर्थन संबंधी घोषणा आठ फरवरी को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2026 9:33 PM
उम्मीदवारों के समर्थन संबंधी घोषणा आठ फरवरी को
गुमला. झारखंड नवनिर्माण दल गुमला नगर परिषद समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुमला शहर में भ्रष्टाचार पर रोक तथा प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षशील व अच्छे प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव में चुन कर आये. इस बाबत आठ फरवरी 2026 को किस वार्ड में किस प्रत्याशी को समर्थन देना है. अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने संबंधी घोषणा की जायेगी. यह जानकारी देते हुए झारखंड आंदोलनकारी सह दल के नगर प्रभारी अजीत विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में जनता का काम करने वाले प्रत्याशी चुन कर आयें. यह प्रयास झारखंड नवनिर्माण दल का होगा. इसके तहत चुनाव चिह्न मिलने के बाद आठ फरवरी 2026 को समर्थन संबंधी घोषणा कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि नगर परिषद कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना शवदाह गृह को शुरू करना, स्वच्छ सुंदर व साफ गुमला का निर्माण, लोगों से जुड़े हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए योजनाबद्ध ढंग से प्रयास करना तथा कंबल व अलाव की व्यवस्था के नाम पर हुए घपला में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना आदि मांग को प्रमुखता से उठाया जायेगा.
दिव्यांगों के लिए शिविर नौ को
पालकोट. प्रखंड कार्यालय पालकोट में नौ फरवरी को प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए जांच शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी बीडीओ विजय उरांव ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










