स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
18 गुम 13 में इलाजरत बच्चे | Prabhat Khabar Network

इलाजरत बच्चे | Prabhat Khabar Network

गुमला के सिसई में स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल हो गए. दो बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिसई

गुमला स्थित सिसई थाना क्षेत्र के सिसई-बसिया मुख्य मार्ग स्थित झटनीटोली में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बच्चों से भरी एक स्कूल वैन (टेम्पो) दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. हादसे में लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गये. इनमें त्रिपति कुमारी एवं अष्टम उरांव गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वहीं प्रियांशी कुमारी, कर्मपाल उरांव, मिसिर लोहरा, बबिता तिर्की, सुप्रिया कुमारी, अंशराज उरांव, सुर्यतम साहु, मनोज उरांव सहित अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है. सभी बच्चे भरनो प्रखंड के अंबेरा एवं सुपा गांव के निवासी हैं और नर्सरी, पहली व दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राएं हैं.

जानकारी के अनुसार जोहार विद्या स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे टेम्पो से अपने गांव लौट रहे थे. झटनीटोली से अंबेरा जाने वाले मार्ग पर एक पुल के समीप अचानक सामने आए बैल को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को तत्काल सिसई स्थित निजी अस्पताल अर्थो केयर हॉस्पिटल पहुंचाया. सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, बीडीओ रमेश कुमार यादव, बच्चों के परिजन तथा ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना.

चिकित्सक डॉ सलिम अहमद ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार जारी है और सभी खतरे से बाहर हैं. विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि पिछले 15 दिनों से स्कूल वैन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों का आवागमन टेम्पो से कराया जा रहा था. दुर्घटना के बाद स्कूल के शिक्षक तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गये हैं.


विज्ञापन
Durjay Paswan

लेखक के बारे में

By Durjay Paswan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola