ePaper

एक शाम आंजन धाम महोत्सव आज, हजारों लोग आंजनधाम पहुंचेंगे

Updated at : 11 Jan 2026 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
एक शाम आंजन धाम महोत्सव आज, हजारों लोग आंजनधाम पहुंचेंगे

सनातन आस्था, भक्ति एवं श्रद्धा के महापर्व के रूप में प्रतिष्ठित पावन धार्मिक स्थल आंजन धाम में आगामी 12 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला दिव्य एवं भव्य “एक शाम आंजन धाम महोत्सव” संपूर्ण क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय संगम सिद्ध होने जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला सनातन आस्था, भक्ति एवं श्रद्धा के महापर्व के रूप में प्रतिष्ठित पावन धार्मिक स्थल आंजन धाम में आगामी 12 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला दिव्य एवं भव्य “एक शाम आंजन धाम महोत्सव” संपूर्ण क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय संगम सिद्ध होने जा रहा है. इस पुण्य आयोजन को ऐतिहासिक, अलौकिक एवं अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान करने हेतु आंजन धाम प्रबंधन समिति द्वारा जिले भर में व्यापक स्तर पर श्रद्धा-आधारित निमंत्रण एवं सघन प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया है. इस महोत्सव के पावन निमित्त जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, धर्मनिष्ठ सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा जिले के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित नागरिकों को ससम्मान व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र भेंट कर उनकी गरिमामयी उपस्थिति का विनम्र आग्रह किया गया है. आंजन धाम के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव पर संपूर्ण धाम परिसर श्रद्धा, भक्ति एवं दिव्यता से आलोकित रहेगा. इस दौरान विशेष पूजन-अनुष्ठान, एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय भजन गायिका वर्षा कश्यप, सुप्रसिद्ध भजन गायक आदर्श मिश्रा, उदय मिश्रा तथा सुरेश मिश्रा ग्रुप (बनारस) द्वारा संगीतमय भक्ति-प्रस्तुतियां दी जायेंगी. पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन-व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गये हैं. अरविंद मिश्रा ने बताया कि “एक शाम आंजन धाम महोत्सव” को लेकर पूरे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तों के मध्य अपूर्व उल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है. आंजन धाम के पदाधिकारियों ने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 12 जनवरी 2026 को आंजन धाम पधारकर महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola