ePaper

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को अहीर सेना का समर्थन

Updated at : 21 Jan 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को अहीर सेना का समर्थन

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को अहीर सेना का समर्थन

विज्ञापन

गुमला. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को अहीर सेना ने समर्थन किया है. सचिव देवनारायण गोप ने कहा है कि अहीर जाति को आरक्षण नहीं मिलने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, पश्चिमी सिंहभूम में ओबीसी आरक्षण शून्य होने से अहीर जाति के बच्चों को न तो स्कॉलरशिप मिल रहा है और न नौकरी में जगह मिल रही है और न ही अहीर जाति किसी भी चुनाव का हिस्सा बन पा रही है. अहीर न वार्ड सदस्य है, न मुखिया है, न जिला परिषद है, न विधानसभा और न लोकसभा का नॉमिनेशन करा पा रहे हैं. इसलिए जाति समुदाय का हित व बच्चों के भविष्य के लिए अहीर जाति ओबीसी संगठन मोर्चा को समर्थन देने का निर्णय लिया. संगठन मंत्री विनय गोप ने कहा है कि अहीर सेना का संगठन ओबीसी आरक्षण के लिए सभी पांच जिलों में आंदोलन का हिस्सा बनेगा और अपने हक-अधिकार के लिए सड़क पर उतरने के लिए तैयार है. संरक्षक लोहरमान गोप ने कहा कि जिसकी जितनी आबादी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं मिला, तो पूरा ओबीसी समाज आगामी नगर निगम चुनाव में चुनाव प्रक्रिया का विरोध करते हुए नोटा का बटन दबायेगा. कार्यक्रम में अध्यक्ष रामलखन गोप, उपाध्यक्ष आनंद गोप, सचिव देवनारायण गोप, कोषाध्यक्ष चंदन गोप, संगठन मंत्री विनय गोप, सुरेश गोप, संजय गोप, बुधराम गोप, बसंत गोप, मनोहर गोप, तुलसी गोप, गणेश गोप, खिलेश्वर गोप, बलराम गोप, संदीप गोप, मनोहर गोप, कृष्ण गोप शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola