Jharkhand News: गुमला के कामडारा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट कर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

गुमला के कामडारा में एक युवती ने नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल लड़की को इलाज के लिए सीएचसी, कामडारा में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Jharkhand News: गुमला जिला अंतर्गत कामडारा प्रखंड में बसंत ओहदार द्वारा नाबालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म करने एवं मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों की मदद से घायलावस्था में पीड़िता को कामडारा के सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पहले किया दुष्कर्म, फिर मारपीट कर किया घायल
बताया गया कि नाबालिग बचपन से अपने नाना-नानी के घर पर रह रही है. घटना के दिन सुबह 8.00 बजे नाबालिग गांव से कुछ दूरी पर अवस्थित जंगल में बकरी चराने गयी थी. इसी बीच दोपहर बाद युवक जंगल पहुंचकर लड़की का मोबाइल छीन लिया और पास के टोंगरी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद लड़की से एक हजार की मांग किया. पैसा नहीं देने पर घटनास्थल पर ही लड़की की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया.
कामडारा के सीएचसी में कराया भर्ती
इधर, नाबालिग के घर नहीं पहुंचने पर उसके नाना-नानी खोजने जंगल पहुंचे, तो देखा कि नाबालिग घायलावस्था में पड़ी है. तत्काल वहां से परिजन उठाकर घर ले गये और कामडारा पुलिस को घटना की जानकारी दी. कामडारा पुलिस घायलावस्था में नाबालिग को सीएचसी, कामडारा में इलाज के लिए भर्ती कराया, वहीं मेडिकल जांच के लिए कोनबीर रेफरल अस्पताल ले जाया जायेगा.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस संबंध में थानेदार कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया गया.
पीड़िता के माता-पिता पंजाब में करते हैं मजदूरी
सिमडेगा जिला के एक गांव में नाबालिग के माता-पिता का घर है. घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब रहने के कारण नाबालिग के माता-पिता पंजाब के जालंधर में मजदूरी करते हैं, जबकि नाबालिग एवं एक छोटी बहन दोनों बचपन से कामडारा में अपने नाना-नानी के साथ रहती है. पिछले एक माह पूर्व नाबालिग के माता-पिता भी पंजाब से लौटकर नाबालिग के साथ हैं.
पीड़िता ने आरोपी पर बराबर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
सीएचसी में इलाजरत नाबालिग ने बताया कि पिछले छह माह पूर्व उसके मोबाइल पर बसंत ओहदार का फोन आया. इसके बाद निरंतर उससे बातें होने लगी. कुछ माह पूर्व बसंत उसे अपने मामा के घर सालेगुटू गोंगराटोली ले गया. जहां उसे एक रात रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर सुबह उसे बाकुटोली मोड़ में छोड़ दिया गया. इसके बाद अक्सर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था.
Also Read: Jharkhand News: सरायकेला के 6 बालू घाटों की जल्द होगी नीलामी, प्रक्रिया शुरू
रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




