अधिवक्ताओं ने सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

Published at :08 May 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

बार भवन परिसर में उपायुक्त दिलेश्वर महतो का किया गया अभिनंदन

विज्ञापन

गुमला. जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार भवन के परिसर में स्वागत समारोह हुआ. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण साहू, उपाध्यक्ष राणा नकुल सिंह, सचिव ओमप्रकाश बाबूलाल आदि पदधारियों समेत अधिवक्ताओं ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो का अभिनंदन किया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. उपायुक्त ने कहा कि गुमला जिला उनके लिए नया नहीं है, क्योंकि वे पूर्व में भी यहां विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कहा कि मैं यहां की भौगोलिक व प्रशासनिक स्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हूं. बार एसोसिएशन की समस्याओं को मैं प्राथमिकता के आधार पर जानता हूं. विशेष रूप से पेयजल की किल्लत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गुमला का एक बड़ा हिस्सा ड्राई जोन में आता है, जिससे यहां पानी की आधारभूत समस्या है. उन्होंने कनीय अभियंता को निर्देशित करने का आग्रह किया कि वे जल्द बार भवन का दौरा कर बोरिंग के लिए स्थल चयन करेंगे, ताकि पानी की समस्या का तत्काल समाधान हो सके. उन्होंने अन्य मांगों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्य करने का आश्वासन दिया. बार एसोसिएशन द्वारा सौंपे गये 11 सूत्री मांग पत्र में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों के हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. इसमें प्रमुख रूप से बार परिसर में पेयजल की स्थायी व्यवस्था, पूर्व उपायुक्त द्वारा आवंटित कैंटीन भवन का विस्तार, ऑनलाइन व ऑफलाइन लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण और महिला अधिवक्ताओं के लिए पृथक कॉमन रूम आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है. मौके पर सह सचिव आदित्य सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ओहदार, एमपी श्रीवास्तव, राकेश रंजन, सूरज मिश्रा, बलदेव शर्मा, शशि रंजन अखौरी, मो तौहिद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola