ePaper

अवैध बालू उत्खनन पर कार्रवाई, 30 हजार घनफीट बालू जब्त

Updated at : 22 Jan 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू उत्खनन पर कार्रवाई, 30 हजार घनफीट बालू जब्त

अवैध बालू उत्खनन पर कार्रवाई, 30 हजार घनफीट बालू जब्त

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, भंडारण व परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को दिन के 11 बजे सिसई थाना अंतर्गत सुपाली गांव में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार व खान निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण व छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर भंडारण किये जाने का मामला सामने आया. सुपाली पतराडांड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे लगभग 18,000 घनफीट तथा उससे लगभग 300 मीटर आगे कोयल नदी के समीप लगभग 12,000 घनफीट, कुल 30,000 घनफीट अवैध बालू उत्खनन कर भंडारित पाया गया. जांच में यह पाया गया कि उक्त अवैध बालू उत्खनन एवं भंडारण निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिनमें प्रेम साहू, सुधीर साहू, जगन उरांव, सुभाष मिंज शामिल हैं. इन लोगों के विरुद्ध अवैध बालू से संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थल पर कोई वैध खनन पट्टा अथवा भण्डारण अनुज्ञप्ति नहीं है, जो कि पूर्णतः अवैध है. अवैध रूप से उत्खनित व भंडारित बालू को झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली- 2004 (यथासंशोधित) के नियम 54ए के अंतर्गत जब्त किया गया. जब्त बालू का निष्पादन उपायुक्त गुमला के स्तर से नीलामी के माध्यम से किया जायेगा. सुरक्षित अभिरक्षा के लिए जब्त बालू को ग्राम प्रधान नागफेनी विरिया पहान को जिम्मेनामा पर सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola